पटना एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, आईसीयू में बेड नहीं, मरीज बिहटा किए जा रहे रेफर
फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में सोमवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 18 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में शेखपुरा के 55 वर्षीय शिव कुमार जबकि दानापुर के 73 वर्षीय मिथलेश कुमार की मौत हो गयी है। वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 18 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें अरवल, पटना, सहरसा, जमुई, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही एम्स पटना के आईसीयू में बेड नहीं रहने के कारण अभी भी मरीजों को ईएसआई बिहटा रेफर किया जा रहा है। एम्स पटना के आईसीयू में फिलहाल 62 मरीज हैं।
उधर ईएसआई बिहटा पीएम केयर कोविड हॉस्पिटल की नोडल आॅफिसर डॉ. वीणा सिंह के अनुसार, वहां मरीजों की संख्या 8 है, जिसमें 3 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है।


