February 16, 2026

सासाराम में पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में दहशत का माहौल

सासाराम।प्रदेश में अपराधियों ने इन दिनों भीषण कोहराम मचा कर रख दिया है।प्रदेश के अधिकांश जिलों में अपराधी प्रशासन को चुनौती देते हुए बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।आज रोहतास जिले के सासाराम में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।सासाराम के कोचस बाजार में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक राहुल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम कर रखा है।स्थानीय लोगों ने कोचस के पास राष्ट्रीय उच्च पथ 30 को जाम कर दिया है।सरेआम घटी इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त कर दिया है।अपराधियों ने 40 वर्षिय राहुल कुमार को लूट के दौरान गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि राहुल अपने पेट्रोल पंप के पैसे को जमा करने बैंक जा रहे थे।इसी दौरान बैंक के पास ही पहले से ही घात लगाए स्कार्पियो सवार अपराधियों ने राहुल की कार को ओवरटेक कर घेर लिया तथा उनसे रुपए भरा बैग छीन लिया।इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने राहुल को गोली मार दी।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद बाजार बंद हो गया है।इस घटना के बाद प्रशासन के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।सासाराम पुलिस मौका ए वारदात का मुआयना कर रही है।पुलिस ने इस कांड में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापामारी भी आरंभ कर दी है। दरअसल प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से ही अपराध अपने चरम पर है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा तीन बार अपराध के मुद्दे पर हाई लेवल मीटिंग किए जाने के बाद भी प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में विधि व्यवस्था की गिरती हालात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जयसवाल ने भी सरकार पर कड़ी टिप्पणी की थी।

You may have missed