February 16, 2026

बाढ़ अनुमंडल के तमाम पदाधिकारियों को पत्रकार संघ ने किया सम्मानित

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल पत्रकार संघ ने एक अनोखी पहल करते हुए बाढ़ अनुमंडल के तमाम पदाधिकारियों को फूल माला, बुके, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर नगर के शकुंतला मैरिज हॉल में सम्मानित किया। जिसकी पूरे बाढ़ अनुमंडल में चर्चा है। चुंकि अनुमंडल में किसी पत्रकार संघ द्वारा एक साथ तमाम अधिकारी को सम्मानित, जिसमें एसडीएम, एएसपी, अनुमंडल के बीडीओ, सीओ से लेकर सभी थानाध्यक्षों को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया।


उक्त सम्मान समारोह का मकसद यह था कि कोरोना काल से लेकर विधानसभा चुनाव तक अनुमंडल प्रशासन तत्पर रही। यह बाढ़ प्रशासन की दूरदर्शिता का ही परिणाम था कि चुनाव के समय ‘हॉट स्पॉट’ में चिन्हित मोकामा विधानसभा में एक पटाखा भी नहीं फूटा और दशहरा-दिवाली-छठ इत्यादि त्योहार भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

You may have missed