February 15, 2026

विधानसभा की सीढ़ियों पर मत्था टेक कर प्रवेश किया सुमित कुमार सिंह ने, पेश की अनूठी मिसाल

पटना।17 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र में बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने विधानसभा के सीढ़ियों पर माथा टेक कर प्रणाम किया।तत्पश्चात सदन में प्रवेश किया।निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने विधानसभा की सीढ़ियों पर माथा टेक कर लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार एक बड़ी मिसाल पेश की है।सुमित कुमार सिंह प्रदेश के चकाई विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीते हैं। इसके पूर्व भी 2010 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जीत हासिल की थी।चकाई में पक्ष तथा विपक्ष के द्वारा जबर्दस्त जोर लगाने के बावजूद सुमित कुमार सिंह निर्दलीय जीतने में सफल रहे।फिलहाल सुमित कुमार सिंह वर्तमान नीतीश सरकार को समर्थन दे रहे हैं। चकाई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतकर सुमित कुमार सिंह ने अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा दिया। वहीं आज विधानसभा के सीढ़ियों को प्रणाम करके उन्होंने जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी एक मानक प्रस्तुत किया।सुमित कुमार सिंह के पिता बिहार के दिग्गज राजनेता नरेंद्र सिंह है।नरेंद्र सिंह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं। निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे सुमित कुमार सिंह ने कहा कि चकाई का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि चकाई के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

You may have missed