February 15, 2026

PATNA : सदाकत आश्रम में मनायी गई इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती

पटना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 103वीं जयंती गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बड़े उत्साह से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर इन्दिरा गांधी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इन्दिरा गांधी देश ही नहीं बल्कि विश्व की नेता थीं। इन्दिरा गांधी के कार्यकाल में देश से गरीबी हटाने, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, राजा-महाराजाओं के प्रीवी पर्स हटाने जैसे बड़े कार्यक्रम हुए। इन्दिरा गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपनी कुर्बानी दी और कृतज्ञ राष्ट्र अनंत काल तक उनके त्याग एवं बलिदान को याद रखेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, नव निर्वाचित विधायक प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रवक्ता संजीव कुमार कर्मवीर, नागेन्द्र कुमार विकल, भाई कुंदन गुप्ता, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. अम्बुज किशोर झा, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, वशी अख्तर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed