February 15, 2026

18% आबादी वाले लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण : राजद

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, खुर्शीद आलम सिद्धकी एवं अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र चंद्रवंशी ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जिस प्रकार 18% आबादी वाले मुस्लिम समुदाय के एक भी व्यक्ति को मंत्री नहीं बनाया गया, वह साबित करता है कि सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला है। वहीं भाजपा एवं जदयू के लोग चंद्रवंशी एवं तेली जाति का वोट लेकर उस समुदाय को भी ठगने का काम किया तथा स्वर्ण समुदाय का पूरा वोट लेने के बावजूद स्वर्ण समुदाय का उचित प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में नहीं दिख रहा। एनडीए के लोग खोखले नारे के बदौलत जनता का वोट ठगने का काम किया है।
मंत्रिमंडल का चेहरा देखने से पता चलता है कि नीतीश कुमार का छवि मंत्रिमंडल में नहीं दिख रही है। यह छवि एक कमजोर शासक के रूप में उभर कर सामने आ रही है। भाजपा ने जिस प्रकार सुशील मोदी को साइड किया, उससे यह साबित हो रहा है कि आरएसएस नीतीश एवं सुशील की जोड़ी को तोड़कर नीतीश कुमार पर अंकुश रखना चाह रही है।

You may have missed