लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का वीडियो वायरल,विरोधियों के निशाने पर चढ़े चिराग

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कल होना है। इसी बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के वायरल वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।चिराग पासवान के वायरल वीडियो ने आरोप-प्रत्यारोप के दौर फिर आरंभ हो गया है।amritvarshanews.in वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर इस वायरल वीडियो ने चिराग पासवान की राजनीति को उनके विरोधियों के निशाने पर ला खड़ा किया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दरम्यान लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का एक वीडियो लीक हो गया है।ये वीडियो चिराग पासवान के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान का है, जिसमें वो एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। पिता रामविलास पासवान की तस्वीर के सामने ही चिराग डायलॉग बोल रहे हैं, हंसी मजाक कर रहे हैं। यही नहीं एक्टिंग के साथ-साथ कौन सी बात कैसे कहनी है ये सबकुछ तय करते हुए दिख रहे हैं। वहीं विज्ञापन में चिराग पासवान बेहद भावुक दिख रहे हैं और बिहार की जनता के बीच लोजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस लीक वीडियो और विज्ञापन के वीडियो को देखने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या चिराग पासवान के कैमरे के सामने आंसू दिखावे के हैं।विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हंसी मजाक करते दिखे चिराग

सवाल उठ रहे कि आखिर पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद गमगीन माहौल में कोई हंसी-मजाक और एक्टिंग कैसे कर सकता है? क्या चिराग पासवान को पिता की मौत से ज्यादा चुनाव की चिंता सता रही है? चुनाव जीतने के लिए चिराग पासवान ने एक्टिंग की है? ये लीक वीडियो बिहार में पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले सामने आया है। पिता की तस्वीर के सामने चिराग पासवान के इस अंदाज को लेकर एक तरह का सियासी बवाल छिड़ गया है।जदयू ने चिराग पासवान के इस लीक वीडियो को लेकर उन पर निशाना साधा है।वीडियो को देखने के बाद बिहार की जनता को उनका चाल चरित्र चेहरा समझने में कठिनाई नहीं होगी। एक दिन पहले अपने पिता के दाह संस्कार के समय बेहोशी का नाटक करने वाले चिराग पासवान अगले दिन कैमरे के सामने खड़े हो गए। कैसे इस मौत को भुनाया जाए इसके लिए ठहाकों के साथ अपने आस-पास लोगों से वो वार्तालाप करते हुए दिख रहे हैं। इतना ये अमानवीय अनैतिक तस्वीर है, जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।

You may have missed