पटना एम्स में कोरोना से 6 लोगों की मौत, 20 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में भर्ती उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद विजय कुमार मांझी और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की स्थिति में सुधार हुआ है। इनके इलाज पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाये हुए हैं। वहीं शनिवार को 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 20 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में छपरा की 60 वर्षीय रामवती देवी, भागलपुर के 54 वर्षीय मो. आफताब अहमद, राजीवनगर के 72 वर्षीय मणिकांत आजाद, समस्तीपुर के 75 वर्षीय जय नारायण शर्मा, राजीवनगर के 62 वर्षीय शिव कुमार सिंह जबकि पुर्णिया के 40 वर्षीय सुशांत कुमार की मौत हो गयी है। वहीं शनिवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 20 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसमें पटना, दरभंगा, वैशाली, अररिया, मोतिहारी, नालंदा, बांका, नवादा के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 7 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके आलावा एम्स के अभी आईसीयू में 75 कोरोना मरीज हैं, जिसमें 28 को वेंटिलेटर पर रखा गया है और 20 हाई फ्लो नस्ल कैनुला आक्सीजन पर हैं।

You may have missed