February 22, 2026

बिहार के बक्सर से गिरफ्तार हुआ गुजरात रेपकांड का आरोपी

अमृतवर्षाः गुजरात के सुरत में मासूम की अस्मत लूटने के आरोप में बिहार के बक्सर से एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक बक्‍सर के इटाढ़ी प्रखंड के लोधास गांव में शुक्रवार की रात गुजरात पुलिस ने स्‍थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया। बक्सर डीएसपी सतीश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।विदित हो कि गुजरात में बीते 13 अक्‍टूबर को साढ़े तीन साल की एक मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना में अनिल यादव का नाम सामने आया था। घटना के बाद गुजरात में उत्‍तर भारतीयों, खासकर बिहारियों के खिलाफ स्‍थानीय लोगों का आक्रोश उमड़ पड़ा था। इस दौरान हजारों उत्‍तर भारतीयों को प्रताडि़त कर उन्‍हें गुजरात छोड़ने को मजबूर किया गया था।सूरत के लिम्बायत गोडाद्रा विस्तार में बीते 13 अक्टूबर को एक साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची की लाश मिली। बच्ची दो दिनों से लापता थी। बच्ची की तलाश में लिम्बायत पुलिस क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की कुल 10 अलग-अलग टीमें लगीं थीं। दो दिनों के बाद जिस घर में बच्ची रहती थी, उसी मकान के नीचे के कमरे में एक प्लास्टिक बैग में उसका शव मिला।

2 thoughts on “बिहार के बक्सर से गिरफ्तार हुआ गुजरात रेपकांड का आरोपी

  1. Pingback: pg slot
  2. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed