February 28, 2026

PATNA : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बनाये गए दुर्गेश तिवारी

फुलवारी शरीफ। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु पिछले लगभग 10 वर्षों से संघर्षरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दक्षिण बिहार के प्रदेश महासचिव दुर्गेश कुमार तिवारी को बनाया गया है। दुर्गेश कोरोना को मात ही नहीं दिए बल्कि एम्स में दो-दो बार अपना प्लाज्मा भी डोनेट कर चुके हैं। दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन शर्मा ने बताया कि दुर्गेश कुमार तिवारी जैसे समर्पित कार्यकर्त्ता के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यों में तेजी आएगी।
प्रदेश महासचिव दुर्गेश कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने दायित्वों का निर्वहन तन्मयता से करूंगा तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। संगठन द्वारा नए दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, निशांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई दिया।

You may have missed