February 25, 2026

कृषि बिल : बिहार बंद को सफल बनाने राजद, रालोसपा और माले कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

पालीगंज। शुक्रवार को किसान संगठनों द्वारा बिहार बंद को सफल बनाने को लेकर पटना जिला के प्रखंडों की सड़कों पर राजद, रालोसपा और माले कार्यकर्ताओं ने उतरकर प्रदर्शन किया।
कृषि बिल के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में रालोसपा के युवा नेता ज्वाला स्वरूप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पालीगंज की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पालीगंज बाजार को कार्यकर्ताओं ने घूम घूम कर बंद कराया। इस दौरान रालोसपा कार्यकर्ताओं के “किसान विरोधी बिल वापस लो” के नारे से पालीगंज बाजार गूंज उठा। मौके पर ज्वाला स्वरूप ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई नीति किसानों के हक में नहीं है। मौके पर रालोसपा युवा प्रखंड अध्यक्ष सीटू वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजीव रंजन, कुंदन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, अनीस कुशवाहा, अजगर कुमार, अशोक सिंघानिया, करन वर्मा, भास्कर कुमार, राहुल वर्मा, अभिषेक कुशवाहा के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


वहीं राजद नेता सुनील यादव के समर्थक भी तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद के बैनर तले सुनील यादव के नेतृत्व में पालीगंज की सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मौके पर राजद कार्यकर्ता आनंद राज आनंद, उदय यादव, फुदन यादव, विकास यादव व दीपक यादव के अलावे अन्य लोग मौजूद थे। जबकि अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले पालीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक सह किसान महासभा के नेता डॉ. श्यामनन्दन शर्मा के नेतृत्व में माले कार्यकर्ता कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। डॉ. श्यामनन्दन ने बताया कि किसान अब जागरूक हो चुके हैं। अपने साथ हुए अन्याय का जवाब सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य देगी।

You may have missed