PATNA : नौबतपुर में करंट से एक की मौत, दो जख्मी

नौबतपुर। राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गली में टूटकर गिरे तार को हटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान राजेंद्र यादव के पुत्र कल्लू यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि अवधेश यादव और लालदेव यादव जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जाता है कि गोपालपुर में पोल पर से एक व्यक्ति के घर में गया कवर तार टूटकर गली में गिरा था। जिसे कल्लू हटा रहा था। उसी क्रम में कल्लू करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। तभी उधर से गुजर रहे अवधेश और लालदेव की नजर उस पर पड़ी। वे दोनों उसे बचाने गए तो वे भी इसकी जद में आ गए। ग्रामीण दौड़कर जब तक ट्रांसफर्मर पर से लाइन काटा, तब तक कल्लू की मौत हो चुकी थी। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों में चीत्कार मचा है और गांव में मातम पसरा है।

You may have missed