PATNA : यूथ होस्टल्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय फोटो प्रतियोगिता में अंकित, किसलय और मनोज ने मारी बाजी
फुलवारी शरीफ (पटना)। यूथ होस्टल्स एसोसिएशन आफ इंडिया, बिहार स्टेट ब्रांच की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय आनलाईन फोटो प्रतियोगिता- 2020 का आयोजन एसोसिएशन के सदस्यों के बीच किया गया। इसमें अलग-अलग राज्यों के 307 प्रतियोगी शामिल हुए। जिसमें दिल्ली के अंकित, निफ्ट शिलॉन कैम्प ( मेघालय ) में, फैशन डिजाईन के छात्र किसलय एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज जोहरी (मध्य-प्रदेश) क्रमश: प्रथम, दूसरा एवं तीसरा स्थान पर रहे।


इसके अलावा प्रीति भारती, आलोक कुमार, अनुपमा, संजीव कुमार जवाहर, सागरिका राय, राकेश भारती, मुकेश कुमार, नीलकमल, रतन कुमार मिश्र, शशि रंजन, रामनरेश ठाकुर, ताराशंकर चटर्जी, अंचित संभव, अनूप पांडेय, सुप्रिया, अमित कुमार मिश्र, रिम्पा गुप्ता, रीना राय, प्रिशा कुमारी, राजकुमार, अंकित कुमार, तान्या, शिव कुमार कामती, प्रेरणा प्रियदर्शी, शुभंकर बनर्जी, अनिल कुमार, कौशल किशोर सिंह, नील राय, रवि कुमार सिंह, अंकित मिश्र को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके जज थे पटना के जाने-माने राष्ट्रस्तर के फोटोग्राफर शैलन्द्र कुमार।

बिहार स्टेट ब्रांच के प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार, के.एन. भारत, एके बोस, प्रमोद दत्त, डॉ. ध्रुव कुमार, मुकेश महान, सुधीर मधुकर ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना काल में अपनी गतिविधियों को आॅनलाईन के माध्यम से बनाये रखने के लिए फोटोग्राफी के साथ-साथ अन्य तरह की प्रतियोगिताएं सभी राज्यों में कराया जा रहा है ताकि कोरोना जैसे महामारी में प्रतियोगी मानसिक परेशानियों से दूर होकर अपनी अंदर छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रस्तर पर कर सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शफी पंडित, चेयरमैन वेंकट नारायणन, कोषाध्यक्ष मनोज जोहरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रुपेश कुमार पांडेय ने इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया।

