PATNA : किसान संघर्ष समन्वय समिति का 25 को बिहार में चक्का जाम

पटना। कृषि व्यवस्था का निगमीकरण, मंडी खरीद की समाप्ति, न्यूनतम समर्थन मूल्य का खात्मा, किसानों को बाजार भरोसे छोड़ने के विधेयक के विरोध में आगाामी 25 सितंबर को बिहार में चक्का जाम और मार्च किया जाएगा। उक्त बातें किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन में कहा। किसान सभा के राज्य महासचिव विनोद कुमार, सोने लाल प्रसाद, महासभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर यादव, ऋषि आनंद, राजेन्द्र पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों के हाथों सरकारी संपत्ति को बेच रही है तथा किसानों को पूंजीपतियों के अधीन गुलाम बनाना चाहती है। यह बिल किसान विरोधी बिल है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

You may have missed