डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पहुंचे कैमूर, पूर्व प्रमुख से किया शिष्टाचार मुलाकात

कैमूर। बिहार के कैमूर जिला के नुआंव प्रखंड के मुसिया गांव में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे। इसके बाद पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह से उनका शिष्टाचार मुलाकात हुआ। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। जेडीयू के प्रखंड सचिव तंजीम अख्तर और पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह ने डीजीपी से कहा कि नुआंव थाना सहायक थाना होने से क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाई होती है। कोई भी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कर्मियों को यहां से 11 किलोमीटर रामगढ़ थाना जाना पड़ता है, जबकि नुआंव सहायक थाना कई वर्षों से है।
वहीं डीजीपी ने कहा कि इस पर पहल किया जा रहा है। जब पता चला कि बिहार डीजीपी आ रहे तो क्षेत्र के लोगों का काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोग उनके स्वागत के लिए तत्पर दिखे। उनके साथ डीआईजी, कैमूर एसपी, एसडीपीओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला था।

You may have missed