भुसौला दानापुर के पास अज्ञात व्यक्ति को अपराधियों ने बाइक रोककर मारी गोली, मौत

फुलवारी शरीफ ( अजीत )। पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत भुसौला दानापुर के पास सोन नहर रोड में अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने बाइक रुकवाकर गोली मार दिया और हथियार लहराते आराम से फरार हो गये।

दिनदहाड़े दोपहर के वक्त अतिव्यस्त रोड में बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गयी। वहीं उस रोड से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने हिम्मत जुटाई और खून से लथपथ तडपते बाईक सवार को गम्भीर अवस्था में पटना एम्स ले जाकर भर्ती कराया। जहां  इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है। एसएचओ फुलवारी रफीकुर रहमान ने बताया कि घायल का इलाज पटना एम्स में कराया जा रहा है। उसकी पहचान करायी जा रही है और अपराधियों का पता लगाने में पुलिस टीम जुट गयी है।

You may have missed