BIHAR : इकरा अली का सुरसंड विधानसभा में भ्रमण जारी, युवाओं-महिलाओं की बनी चहेती

सुरसंड (सीतामढ़ी)। बिहार सरकार के दिवंगत मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान का सुरसंड विधानसभा के पुपरी, चरौत एवं सुरसंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण जारी है। डॉ. इकरा गांवों में जाकर छोटी-छोटी बैठकें कर जनता की समस्याओं से रूबरू हो रही हैं। खासकर युवा पीढ़ी का इकरा की ओर झुकाव देखा जा रहा है और इकरा को विधायक के रूप में देखना चाह रहे हैं। इकरा महिलाओं की भी चहेती बन गई हैं।
इकरा अली ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनता से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। जनता बदलाव चाहती है। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर पिछले 5 वर्षों में कोई कार्य नहीं हुआ है। सुरसंड विधानसभा पिछड़ गया है। जिसे आगे की पंक्ति में लाना होगा। इकरा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री हूं। मेरे पिता जी विकास पुरुष थे। शिक्षा के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका कहना है कि शिक्षा से जुड़कर ही हम सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता जो बदलाव चाह रही है, मैं उस सपनों को पूरा करूंगी। मेरी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य होगी, वहीं रोजगार सृजन के लिए कदम उठाए जाएंगे ताकि बेरोजगारी के समस्या से निपटा जा सके।

You may have missed