February 20, 2026

अश्विनी चौबे ने की समीक्षा बैठक : चिकित्सीय परामर्श एवं जांच रिकॉर्ड को डिजिटलाइजेशन करने पर चर्चा

सीएसआर के तहत 1 लाख एंटीजन के माध्यम से कोविड जांच के लिए कार्यक्रम का किया शुभारंभ


पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की समीक्षा बैठक की। इसमें बिहार में संभावनाओं पर चर्चा की गई। मौजूदा समय में पायलट प्रोजेक्ट के तहत केंद्र शासित अंडमान निकोबार, दादरा नगर हवेली, लक्षदीप, पुदुचेरी, लद्दाख, चंडीगढ़, दमन दीव में इस योजना के अंतर्गत डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है। अभी तक केंद्र शासित राज्यों में एक लाख डिजिटल हेल्थ कार्ड तैयार किया जा चुका है।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में श्री चौबे ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत बक्सर, भागलपुर एवं वाराणसी में “चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सीय परामर्श एवं जांच रिकॉर्ड को डिजिटलाइजेशन करने पर चर्चा की ताकि मौजूदा समय में तीनों जगह पर, जिनको चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, उनका रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के एडिशनल सीईओ प्रवीण गेतम एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के निजी सचिव कुलदीप नारायण उपस्थित थे। इसके उपरांत श्री चौबे ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी, बक्सर एवं भागलपुर के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत उपलब्ध एक लाख एंटीजन के माध्यम से कोविड जांच के लिए टेस्टिंग व्यवस्था का भी शुभारंभ किया।
वहीं श्री चौबे के विशेष पहल से वाराणसी, बक्सर व भागलपुर के लिए एसडी बायोसेंसर कंपनी द्वारा सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत एंटीजन टेस्टिंग किट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए टेस्टिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे टेस्टिंग की गति और तेजी से बढ़ेगी। कंपनी द्वारा सभी टेस्ट आॅन द स्पॉट करके उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में होगा।

You may have missed