रालोसपा ने बिहार में शिक्षा सुधार अभियान की मुहिम तेज की
सीतामढ़ी। रालोसपा ने बिहार में बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मुहिम को तेज कर दिया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रालोसपा की बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने नानपुर प्रखंड के पैक्स भवन के निकट मशाल जलाकर मुहिम की शुरूआत की। इस अवसर पर रिटायर शिक्षक राम स्वरूप महतो को सम्मानित भी किया गया।


रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में मौजूद ग्रामीणों को बताया कि आज बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। शिक्षक को मजदूर बना दिया गया है। सरकारी स्कूलों में सिर्फ गरीबों के बच्चे ही पढ़ाई करते हैं, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी स्कूलों को बर्बाद करने पर लगे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार से संबंधित मांग पत्र भी उन्हें सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि आंदोलन शुरू करना पड़ा है। अभी लगातार 12 सितम्बर तक बिहार के सभी प्रखंडों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद आगामी 13 सितम्बर को पटना में एक वृहद कार्यक्रम करके नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जाएगा। मौके पर संयोजक मुकेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार, राकेश कुमार, राम बरन सिंह, प्रकाश कुमार, दिलकश खान, आकीब खान, अफसर खान, ताज हसन, जफर खान, साकिब खान सहित अन्य मौजूद थे।
थ्री व्हीलर गाड़ी चोरी
सीतामढ़ी (रुन्नीसैदपुर)। सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया लालपुर पंचायत अंतर्गत कोदरिया ग्राम के वार्ड संख्या 10 से पुलकित राय, पिता- योगेन्द्र राय का थ्री व्हीलर गाड़ी नंबर- बीआर06 पीडी 6402 को उनके दरवाजे पर से सोमवार की रात्रि चोरों ने चोरी कर लिया है। चोरी के बाद प्रीत पुलकित राय यत्र-तत्र दो दिनों तक भटकने के बाद इस आशय की जानकारी स्थानीय थाना रुन्नीसैदपुर थाना में आवेदन देकर दी है। छानबीन करने के बाद प्रभारी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बताया है कि चोरों की गिरफ्तारी अविलंब कर ली जाएगी। पुलिस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

