December 7, 2025

PATNA : नहाने के क्रम में किशोर गंगा में डूबा, लापता

फतुहा। मंगलवार को पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली के भट्ठा घाट पर नहाने के क्रम में 12 वर्षीय किशोर गंगा में डूब गया। जानकारी होते ही घाट से लेकर उसके घर तक कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गोताखोर को लगाया गया लेकिन उसका गंगा में कोई अता-पता नहीं चल सका। इसके बाद समाजसेवी अरविंद यादव ने नदी थाना को सूचित किया तथा एसडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंचकर गंगा में उसकी तलाश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक तलाश जारी थी। किशोर जेठुली के ही शिवजी मिस्त्री का पुत्र आदित्य कुमार है।
बताया जाता है कि आदित्य अपने घर के पास ही घाट किनारे गंगा में नहा रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और गंगा की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। इधर किशोर के घर में कोहराम मच गया। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed