पूर्णिया में भूमि विवाद को लेकर जमकर फायरिंग,दो व्यक्ति की मौके पर मौत,तीन अन्य घायल
पटना।प्रदेश में अपराधियों का कोहराम जारी है।अपराधियों के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में नित्य संगीन वारदातों को बदस्तूर अंजाम दिया जा रहा है।आज प्रदेश के पूर्णिया जिले में भूमि विवाद में अपराधियों ने जबर्दस्त फायरिंग किया। जिसमें दो व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। वही तीन व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र में ठाकुर पट्टी इलाके में अपराधियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है।बताया जाता है कि जमीन विवाद में अपराधियों ने जमकर गोलियां चलाई।जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई।तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हैं।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल तीन लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जाती है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची।पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।इस संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में शामिल अपराधी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।पूर्णिया पुलिस संदिग्धों की तलाश में छापामारी अभियान चला रही है।इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भारत तथा तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।


