January 26, 2026

फतुहा : पति रांची में और पत्नी प्रेमी के साथ हो गई फुर्र

फतुहा। शुक्रवार को बिजली आॅफिस के पास किराए पर रहने वाली एक महिला के प्रेमी के साथ फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित पति थाने पहुंचकर महिला के प्रेमी के उपर अपहरण कर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज करायी है।
बताया जाता है कि बेगूसराय के रहने वाले नीतीश कुमार किराए के मकान में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते थे। लॉकडाउन में काम नहीं मिलने पर वह काम की तलाश में रांची चला गया। इधर पत्नी अपने एक बच्ची को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। जैसे ही इस बात की जानकारी पति को हुई तो वह रांची से फतुहा पहुंचा तथा थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए उसके पत्नी की पता लगाने में जुटी है।

You may have missed