October 31, 2026

PATNA : किरायेदार के घर से जेवरात-नकदी समेत हजारों की चोरी

फतुहा। बीते गुरूवार की रात्रि कोआपरेटिव कालोनी में एक किरायेदार के घर से नकदी समेत जेवरात व मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस संदर्भ में पीड़ित किरायेदार नरमा गांव निवासी संजय कुमार के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि किरायेदार संजय कुमार एक कमरे में सोए हुए थे तथा परिवार के अन्य सदस्य नरमा गांव गये हुए थे, तभी रात्रि में उनके बगल वाले कमरे से चोरों ने नकद दस हजार रुपये, कान के झुमके, पायल समेत मोबाइल फोन चोरी कर ली। पीड़ित संजय कुमार को इस बात की जानकारी तब हुई, जब वे सुबह उठकर बगल के कमरे में गये तो देखा कि कमरे का अधिकांश सामान बिखरे पड़े थे। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed