December 7, 2025

BIHAR : वंचित समाज पार्टी ने जारी किया प्रमंडलीय पर्यवेक्षकों की सूची

भागलपुर। बिहार में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर राजनीतिक पार्टियां द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इसी बीच वंचित समाज पार्टी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कोर कमेटी की वर्चुअल तरीके से आपातकालीन बैठक के बाद यह निर्णय लिया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पार्टी का प्रमंडलीय पर्यवेक्षक प्रभारी बनाया जाए, जिसके तहत विभिन्न प्रमंडलों में कमेटी गठन का कार्य एवं संगठन को मजबूत बनाने में इनकी अहम भूमिका होगी। पार्टी ने सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार बिहार के विभिन्न प्रमंडलों के पर्यवेक्षकों सूची जारी की है, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) रतन कु. मंडल खुद पूर्णिया प्रमंडल के पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने का जिम्मा लिया। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार-मुंगेर, प्रो. विजय कुमार-भागलपुर, प्रसून लतांत-सहरसा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. अमरनाथ सिंह- पटना व नालंदा, राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार शाही- मुजफ्फरपुर, सेराज अहमद-छपरा, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार- गया, रमेश कुमार- पटना, आरा, बक्सर, सासाराम व कैमूर और राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रेश्वर तिवारी-दरभंगा शामिल हैं। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रतन मंडल के नेतृत्व में तैयार किया गया।

You may have missed