अविलंब उत्तर बिहार के सभी जिलों में बाढ़ राहत कार्य शुरू करें नीतीश सरकार : किसान कांग्रेस
पटना। लगातार तीन दिनों से उत्तर बिहार के विभिन्न भागों तथा नेपाल में हो रही भीषण वर्षा के कारण उत्तर बिहार की लगभग सभी नदियों का जलस्तर उफान पर है तथा सभी जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। किसानों द्वारा खेतों में लगाए गए धान की फसल चौपट हो गई है, निचले जगहों पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को घर छोड़ कर सड़कों और बांधों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बिहार किसान कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि अविलंब उत्तर बिहार के सभी जिलों में बाढ़ राहत कार्य शुरू करें, विस्थापित लोगों के रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था का किया जाए, बर्बाद हुए फसलों का सर्वेक्षण कराकर किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की व्यवस्था करायी जाए और पशुपालकों को पशु चारा उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार को कार्य किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार अपनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस बाढ़ के समय हर खेत पानी पहुंचाने के कार्यक्रम पर कार्य कर रही है।


