कोरोना संकट से निपटने के लिए कल बिहार पहुंचेगी 3 सदस्यों की केंद्रीय टीम
CENTRAL DESK : भारत में शनिवार को कोरोना के मामले 10,38,716 पर पहुंच गए हैं, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में असल में कोरोना के केवल 3,58,692 एक्टिव केस है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस बीच केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों की मदद के लिए विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम को भेज रही है जहां कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि 18 जुलाई को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 6,53,750 हो गई है। ठीक होने वाले और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यह अंतर 2,95,058 पर पहुंच गया है। सभी 3,58,692 सक्रिय मामलों में चिकित्सा ध्यान दिया जा रहा है या तो ये होम क्वारंटाइन है और गंभीर मामलों वाले मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 17,994 मरीज ठीक हुए हैं और अब कोविड-19 के रोगियों की ठीक होने की दर 63 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कोविड प्रबंधन के लिए केन्द्र सरकार बिहार की सहायता के लिए एक केन्द्रीय टीम भेज रही है। इस टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, निदेशक, नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ एसके सिंह और एम्स (दिल्ली) के मेडिसन विभाग के (प्रो) डॉ नीरज निश्चल की टीम 19 जुलाई को बिहार पहुंचेगी। अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय टीम का फोकस कंटेटमेंट जोन की रणनीति, घर-घर सर्वेक्षण, परिधि नियंत्रण गतिविधियों, समय पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कंटेटमेंट जोन और बफर जोन का सवेर्लांस, क्लीनिकल मैनेजमेंट और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर ध्यान देगी।


