February 12, 2026

शिक्षक बहाली प्रक्रिया को टालना सरकार की सोची-समझी चाल : नीतेश

भागलपुर। राजद नेता नीतेश कुमार यादव ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक बहाली प्रक्रिया को एक साजिश के तहत कई सालों से टाला जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार पर युवाओं और स्नातक कर्मियों का मानसिक दोहन करने का आरोप लगाते हुए इसे राज्य सरकार की सोची-समझी चाल व साजिश का परिणाम बताया और कहा कि वास्तविकता यही है कि डबल इंजन वाली सरकार बहाली के मूड में है ही नहीं, इसलिये वह सरकारी तंत्र का कुछ न कुछ बहानेबाजी कर बहाली प्रक्रिया रोक देने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सन् 2011 की बहाली में भी प्राथमिक और माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक की सीट सात-आठ चरण बहाली प्रक्रिया करने के बाद भी नहीं हो सका है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। नीतेश ने कहा कि विपक्ष और अभ्यर्थियों के दबाब में सरकार आये दिन हजारों सीट की बहाली तो निकालती है, पर मंशा साफ नहीं रहने के कारण कोई न कोई कारण लगाकर उस पर रोक लगा दी जाती है, जो बिहार के युवाओं के साथ छल है। नीतेश ने कहा कि अब भाजपा और जदयू के 15 सालों के कार्यकाल से बिहार की जनता का मन ऊब चुका है।

You may have missed