February 12, 2026

अर्जित ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री दिया ज्ञापन, समुचित व्यवस्था कराने का किया आग्रह

भागलपुर। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने भागलपुर में बढ़ रहे कोविड-19 महामारी पर चिंता व्यक्त करते हुए टीचर्स ट्रेनिंग कालेज आइसोलेशन क्षेत्र एवं मायागंज अस्पताल में प्रशासनिक स्तर पर अराजकता के लिए बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से उचित कार्रवाई कर मरीजों को समुचित व्यवस्था प्रदान कराने का आग्रह किया है। अर्जित ने कहा है कि दिल्ली में दर्जी का काम करने वाला शाहकुंड खैरा निवासी मो. तनवीर पिछले माह भागलपुर लौट था, जिसने स्वास्थ परेशानी आने पर दवाई पट्टी जाकर आत्माराम मेडिकल में दावा ले रहा था, जहां गिर जाने से उसकी मौत हो गई एवं उसके शव को उठाने नगर निगम से 4 घंटे तक कोई नहीं आया। बाद में पुलिस प्रशासन के दबाव पर नगर निगम द्वारा शव को स्वास्थ विभाग के एम्बुलेंस में उठाकर ले जाया गया। अर्जित ने इस गंभीर स्थिति के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। उन्होंने कोरोना काल में कई वर्षों से लंबित विद्युत शवदाह गृह को आम जनों को सौंपने के लिए बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि बरसात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और अंतिम अंत्येष्टि में बड़ी कठिनाई होती थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे प्रयासरत थे और कई बार इसके लिए मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अनुरोध भी किया था। उन्होंने बताया कि उनके भागलपुर दौरे में उन्हें इस विषय से अवगत भी कराया था, जिस पर उन्होंने निर्णय लेते हुए इस दिशा में समुचित व्यवस्था प्रदान कर अंतत: अपने वादों को पूरा किया। उन्होंने भागलपुरवासियों की तरफ से उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि अब अंत्येष्टि के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

You may have missed