January 24, 2026

राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा तथा क्षेत्रीय विकास के लिए,पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा

जमुई। चकाई के पूर्व विधायक तथा जदयू नेता सुमित कुमार सिंह ने कहा कि राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं होती, सत्ता सेवा और क्षेत्रीय विकास को समर्पित होती तभी वह सही मायनों में लोकतंत्र के मूल्यों पर आधारित होती है। तेरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि जब मैं सियासत में कदम रखा था उसी उसूलों को अंगीकार कर आगे बढ़ा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सियासी कदमताल का मकसद भी सोनो-चकाई, जमुई जिला और समस्त अंग क्षेत्र का विकास ही है। इसमें जाति, बिरादरी और धर्म को न हमारे नेता ने आड़े आने दिया,ना स्वयं में मैंने कभी ऐसी दृष्टि रखी। उन्होंने कहा की मेरे लिए सोनो-चकाई का हरेक इंसान महत्वपूर्ण है।उनके जीवन में रचनात्मक बदलाव लाना मेरी राजनीति का एकमेव लक्ष्य है। 2010 से 2015 तक बतौर विधायक भी वही किया, वहीं 2015 में जब जनादेश नहीं भी मिला तो भी 35 हज़ार मतदाताओं के विश्वास को टूटने नहीं दिया। उसी शिद्दत से सबकी सेवा में सदा तत्पर रहा। निर्णय यहां की आवाम को करना है, उनका हर फैसला शिरोधार्य है।जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह आज सोनो प्रखंड अंतर्गत केशोफरका पंचायत के बोगैया ग्राम में आयोजित जनता दल यू के साथियों की एक दिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।मौके पर सभी ने एकजुटता से हर कदम पर मजबूती से साथ देने का भरोसा दिया। मौके पर दल की मजबूती पर चर्चा हुई।मंच संचालन मनोहर विश्वकर्मा ने किया और अध्यक्षता लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह ने किया।इस अवसर पर अरविंद साह,रंजीत विश्वकर्मा,नुनेश्वर साह,श्रीकांत साह,कैलाश साह,दिलीप साह,इदो अंसारी,जमाल अंसारी,जगत यादव,हेमंत यादव,अनिल यादव,राजेश यादव,बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You may have missed