शराब माफियाओं ने किया जदयू के पूर्व विधान पार्षद हीरा बिंद पर हमला,आरोप उनके सगे-संबंधियों पर

नालंदा।बिहार में शराब माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है की अब वह नेताओं पर भी हमला करने लगे हैं।जी हां नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं ने जदयू के पूर्व विधान पार्षद हीरा बिंद पर जानलेवा हमला किया है। शराब माफियाओं के इस कारनामे से प्रदेश में लागू शराबबंदी कानून की कलाई भी खुल गई है।शराब माफियाओं ने प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए सत्ताधारी दल जदयू के पूर्व विधान पार्षद पर जानलेवा हमला किया है।हिलसा थाना क्षेत्र के कुर्मियां बिगहा गांव में शराब बेचने और बनाने का जदयू के पूर्व विधान पार्षद हीरा बिंद के द्वारा विरोध किया जाता था। जिससे नाराज हो क्या आज स्थानीय शराब माफियाओं ने पूर्व विधान पार्षद पर हमला बोल दिया।इस हमले में पूर्व विधान पार्षद वह गंभीर चोटें लगी हैं।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जदयू के पूर्व विधान पार्षद हीरा बिंद के बड़े भाई इंदल बिंद तथा अन्य लोग गांव में सड़क किनारे झोपड़ी बना कर अवैध शराब बनाने का काम कर रहे थे।जब जदयू के पूर्व विधान पार्षद ने उनके शराब के अड्डों को ध्वस्त करवा दिया।तो इस मामले से नाराज होकर उन लोगों ने पूर्व विधान पार्षद पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट की।हालांकि इस मामले में पूर्व विधान पार्षद के बड़े भाई इंदल बिंद ने भी अपने भाई हीरा बिंद पर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि पूर्व विधान पार्षद अपने पावर का नया इस्तेमाल करके उनके झोपड़ियों को ध्वस्त करवा रहे थे।साथ ही उन्हें तथा उनके समर्थकों के साथ गाली-गलौज भी करवा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट लिख ली है। मामले की जांच जारी है।इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बिहार शरीफ-हिलसा मुख्य मार्ग को भी कुछ देर तक के लिए जाम कर दिया था।
