August 12, 2026

वर्चुअल रैली को लेकर शहर के अंदर कई जगहों पर संबोधन को सुनने का कार्यक्रम आयोजित

फतुहा। रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली को लेकर शहर के अंदर कई जगहों पर संबोधन को सुनने का कार्यक्रम आयोजित की गई। नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी के आवास पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लिंक के माध्यम से वर्चुअल रैली में शामिल हुए। वहीं कल्याणपुर रामजानकी मठ में युवा मोर्चा व बुनकर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने लिंक के माध्यम से रैली में हो रहे संबोधन को सुना। जेठुली में किसान मोर्चा के संजीव यादव के नेतृत्व में भी लिंक के माध्यम से वर्चुअल रैली में कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सोनारु में भाजपा नेत्री मधु सिन्हा के आवास पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला मोर्चा के द्वारा भी लिंक के माध्यम से वर्चुअल रैली में कई कार्यकर्ताओं को जोड़कर संबोधन को सुनाया गया। रैली के संबोधन के दौरान भास्कर पटवा, संतोष चन्द्रवंशी, विक्की सिंह, पारस नाथ, विवेक मोदनवाल, रामजी प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed