लॉक डॉउन के बावजूद सिवान में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, मंदिर में चोरी का किया था विरोध
पटना।कोरोना के हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए प्रदेश के सिवान जिले में अधिक प्रशासनिक चौकसी के बावजूद भी अपराध हो रहे हैं।सिवान में एक मंदिर में चोरी के नियत से गए चोरों ने विरोध करने पर पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।कोरोना संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में भी अपराधियों का तांडव जारी है। सिवान के अंदर स्थित एक मंदिर में कुछ चोर चोरी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुजारी ने चोरी का विरोध किया।जिसके बाद चोरों ने पीट-पीटकर पुजारी की हत्या कर दी। यह घटना मेहंदार की बताई जा रही है।

पुजारी का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुजारी की हत्या के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोग आक्रोश के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि कोरोना का हॉट स्पॉट बनने के बाद से सीवान जिले के सीमा को सील कर दिया गया. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया फिर भी अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम सीवान में दे रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर सीवान पुलिस कर क्या रही है.

