February 11, 2026

दुकानों से एक मुट्ठी अनाज इकट्ठा कर जरूरतमंदों के बीच किया वितरित

बाढ़। लॉक डाउन को लेकर रोज कमाने-खाने वाले गरीब मजदूर परिवारों के बीच खाना को गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जन अधिकार पार्टी लो के बाढ़ जिला कमेटी के अध्यक्ष श्याम देव सिंह चौहान के नेतृत्व में बाढ़ के शहरी इलाकों में बीते पांच दिनों से एक मुठ्ठी दान बनेगा, गरीबों की मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता एक मुट्ठी अनाज बाढ़ बाजार मंडी एवं स्टेशन मंडी के दुकानदारों से इकट्ठा कर बुधवार को कई वार्डों में घर जाकर जरुरतमंदों के बीच वितरित करने का काम किया। जिसमे आटा, चावल, आलू, दाल, बिस्किट, साबुन, नमक, चूडा, गूड़, फरही आदि सामग्री शामिल था। श्री चौहान ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी।

You may have missed