September 17, 2025

आंध्र में फंसे है नालंदा और पटना जिला के 60 से अधिक बिहारी, वीडियो जारी कर सीएम से लगाई मदद की गुहार

फुलवारी शरीफ। पटना के गौरीचक, बेलदारीचक, धनरुआ थाना के कई गावों सहित नालंदा के तेल्हाड़ा और आसपास के रहने वाले 60 से अधिक श्रमिक मजदूर आंध्र प्रदेश में फंसे हैं। सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं और वहां अस्टर चाइनीज फास्ट फूड के कारोबार से जुड़े थे। कॉल पर संपर्क करने पर मजदूरों ने बताया कि यहां फास्ट फूड निर्माण और बिक्री दोनों ही कारोबार चल रहा था। ये लोग वहां निर्माण और बिक्री के काम में बतौर श्रमिक काम करके अपने अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे।

वहीं चार श्रमिकों का परिवार भी यहीं किराये में रह रहा है, जिनकी हालत भी खराब है। सभी लोगों के पास अब पैसे नहीं बचे हैं, जिससे अब वे अपना गुजारा कर सकें। ये लोग आंध्र प्रदेश के कर्नल सिटी ओवन टाउन थाना क्षेत्र में फंसे हैं। लॉक डाउन के चलते काम धंधा बंद हो गया तो अब रोजी-रोटी पर आफत आ पड़ी है। वीडियो जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने घर बिहार पहुंचाने की मदद की गुहार लगा रहे हैं। एक युवक ने वीडियो में अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि उसके पिता की मौत हो गयी फिर भी उसके पास अंतिम दर्शन के लिए आने का कोई साधन नही है। बिहार से हजारों किलोमीटर दूर फंसे बिहारी श्रमिक आज दाने-दाने को मोहताज हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कॉल संपर्क- 9693798738, 9973313517
वाट्स एप- 7488645375

You may have missed