September 20, 2026

एनएमसीएच में भर्ती 8 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव, 6 मरीज सीवान के

पटना। एनएमसीएच में भर्ती कोरोना से संक्रमित 8 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें 6 मरीज सीवान, एक गोपालगंज और एक गया के रहने वाले हैं। सभी मरीजों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। अधीक्षक ने बताया कि सभी को डिस्चार्ज के बाद 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में ही रहना होगा।
बता दें बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 70 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें बुधवार तक 29 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस बीमारी से अब तक एक की मौत हुई है। अभी 32 केस एक्टिव हैं।

You may have missed