December 8, 2025

क्रिकेटर रोहित शर्मा की क्रिकेट एकेडमी ‘क्रिक किंगडम’ का पटना में शुभारंभ, रजिस्ट्रेशन 18 से

पटना। रेवोल्यूशन स्पोर्टस रांची एवं लिटरा वैली स्कूल, पटना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा की क्रिकेट एकेडमी ‘क्रिक किंगडम’ का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को लिटरा वैली स्कूल में मीडिया से बात करते हुए क्रिक किंगडम के सह संस्थापक व सीईओ चेतन रामचन्द्र सूर्यवंशी, पराग दहीवाल- डायरेक्टर एवं कंट्री हेड और रेवोल्यूशन स्पोर्टस के डायरेक्टर राजीव रंजन वर्मा ने उक्त जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि झारखंड और बिहार के 5 से 14 साल के युवा एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की सुविधा मिल पाए, इसको ध्यान में रखते हुए रेवोल्यूशन स्पोर्ट्स ने क्रिक किंगडम के साथ मिलकर रांची और पटना में इसकी शाखा आरंभ कर रही है। एकेडमी में कल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन फी 2000 जबकि महीना 2200 रूपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि क्रिकेटर रोहित शर्मा खिलाड़ियों के लिए महीने में पांच प्रश्न भेजते हैं, ताकि खिलाड़ी उस पर डिस्क्शन करें। उन्होंने बताया कि क्रिक किंगडम का भारत में 7 एक्टिव सेंटर हैं और जल्द ही देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में कई सेंटर खुलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रिक किंगडम विश्व की ऐसी पहली संस्था है जो क्रिकेट, खिलाड़ियों एवं कोच को हरेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करती है। क्रिक किंगडम का उद्देश्य पूरे विश्व में क्रिकेट फैंस को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां सभी को सीखने, अपने स्कील्स को दिखाने के साथ ही उन सभी को उच्च स्तरीय समाधान प्रदान करना है चाहे वो कोचिंग, टूर्नामेंट में भागीदारी या लिजींग फैसिलिटी हो।
इस मौके पर रेवोल्यूशन स्पोर्टस के संजीव वर्मा, संयोग सागर, मनीष कुमार और गुरजीत सिंह सोनी भी मौजूद थे।

You may have missed