November 24, 2026

नौबतपुर मठ जमीन फर्जीवाड़े में बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की भूमिका पर भी उठे सवाल! 500 कट्ठा जमीन की बंदरबांट होती रही, क्या सोता रहा न्यास बोर्ड?

>>मठ की बेशकीमती जमीन पर फर्जी दस्तावेज, संदिग्ध जमाबंदी और कथित अवैध खरीद-बिक्री का खेल वर्षों तक चलता रहा। धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा और निगरानी की संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने वाला बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड आखिर इतने दिनों तक क्या करता रहा?

 

 

पटना।(अमृतवर्षा ब्यूरो)। राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के पैनापुर स्थित मठ की करीब 500 कट्ठा जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े ने बिहार के राजस्व और प्रशासनिक तंत्र के साथ-साथ बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की कार्यप्रणाली को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। मठ की जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जमाबंदी में कथित हेराफेरी करने और जमीन की खरीद-बिक्री के आरोपों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर धार्मिक न्यास की संपत्ति की निगरानी करने वाली संस्था को इस पूरे प्रकरण की भनक पहले क्यों नहीं लगी?बोर्ड के संबंधित अधिकारियों और मठ प्रबंधन के बीच हुए पत्राचार की समीक्षा।

जमीन की खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज में शामिल सभी पक्षों की भूमिका की जांच।

सबसे बड़ा सवाल: यदि धार्मिक न्यासों की जमीन की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बोर्ड को ही अपनी संपत्ति पर कथित फर्जीवाड़े का पता मीडिया में खुलासा और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद चलता है, तो फिर राज्य की हजारों धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा का भरोसा कैसे किया जाए?

नौबतपुर मठ की जमीन का मामला अब केवल भूमाफियाओं और राजस्व अधिकारियों की कथित मिलीभगत तक सीमित नहीं रह गया है। यह बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की जवाबदेही और धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की भी परीक्षा है।मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मठ की जमीन को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला प्रशासन और आर्थिक अपराध इकाई तक सक्रिय हुई है। पटना के जिलाधिकारी की ओर से जांच कमेटी गठित किए जाने और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा जांच की निगरानी किए जाने की खबरें सामने आई हैं।बोर्ड ने पत्र लिखकर निभाई जिम्मेदारी या पहले भी थी निगरानी की जवाबदेही?

इस पूरे प्रकरण में बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने 9 अक्टूबर 2026 को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पटना जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मठ की जमीन में कथित फर्जीवाड़े और कब्जे के मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

यह पत्र निश्चित रूप से बताता है कि बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लिया। लेकिन इसके साथ ही कई असहज सवाल भी खड़े होते हैं।जब मठ की जमीन धार्मिक न्यास की संपत्ति थी, तो उसके भू-अभिलेखों की नियमित निगरानी कौन कर रहा था?

मठ की मूल जमाबंदी और वास्तविक रकबे में कथित बदलाव की जानकारी बोर्ड को पहले क्यों नहीं मिली?

क्या बोर्ड के पास मठ की कुल जमीन, खाता, खेसरा और जमाबंदी का अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध था?

यदि जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दावेदारी और खरीद-बिक्री हो रही थी, तो समय रहते कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

क्या बोर्ड ने कभी संबंधित राजस्व अधिकारियों से जमीन की स्थिति का सत्यापन कराया था?

इन सवालों का जवाब बोर्ड के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को देना चाहिए। इन सवालों का जवाब बोर्ड के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को देना चाहिए।

15 एकड़ 48 डिसमि15 एकड़ 48 डिसमिल से 5 एकड़ 43 डिसमिल तक कैसे पहुंचा जमीन का रकबा?

इस मामले में में सबसे गंभीर आरोप मठ की जमीन के रकबे और जमाबंदी में कथित हेराफेरी को लेकर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मठ के नाम पहले से कायम जमाबंदी संख्या 85 में 15 एकड़ 48 डिसमिल जमीन दर्ज थी। आरोप है कि बाद में इसे घटाकर 5 एकड़ 43 डिसमिल कर दिया गया। इसी तरह जमाबंदी संख्या 35/1 में दर्ज दो डिसमिल जमीन को कथित तौर पर बढ़ाकर तीन एकड़ दो डिसमिल किए जाने का आरोप है।

इतना ही नहीं, फर्जी जमाबंदी के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज किए जाने की भी बात सामने आई है।फर्जीवाड़े के तहत 13 खरीदारों को जमीन बेचे जाने का उल्लेख किया गया है।

इस मामले में पटना डीएम ने पटना डीसी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी का गठन पिछले अक्टूबर माह में किया है। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल मामला तो पूरी तरह फर्जीवाड़े का है,यह प्रतीत होता है।लेकिन राज्य सरकार के द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट भी देखना दिलचस्प होगा।क्या कमेटी के रिपोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी साबित होगा? या फिर रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह अभियान पटना उच्च न्यायालय तक पहुंचेगा।

You may have missed