February 17, 2026

पटना में हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपित का घर फूंका

बाढ़। होली के दिन पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिसमनचक गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की  हत्या कर दी गई है। जिससे तनाव का आलम व्याप्त हो गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात से भड़के ग्रामीणों ने आरोपित के घर को पुलिस के सामने ही फूंक दिया। घटना को लेकर लोगों नेे जमकर बवाल किया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

मिली जानकारी के अनुसार मंंगलवार शाम दलिसमनचक गांव में हारो राय की आपसी विवाद के बाद प्रताप दास ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर आरोपित के घर पर चढ़ गए और हमला बोलते हुए घर को किरासन तेल छिड़ककर फूंक डाला। घटना की सूचना मिलते के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन उपद्रवियों के सामने उसकी एक नहीं चली। गिरफ्तार आरोपी प्रताप दास पुलिस को उपद्रवी सौंपने की मांग करते रहे। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया।

You may have missed