पटना के कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन विकास सिंह के आवास पर सीबीआई की छापेमारी, 2012 के पुराने मामले में पड़ी रेड,मोबाइल समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
पटना।कोलकाता वर्ष 2014 के चर्चित अपहरण कांड को लेकर सीबीआई ने राजधानी पटना में अंडरवर्ल्ड डॉन विकास सिंह के घर पर कल जबरदस्त छापेमारी की। बताते चलें कि अंडरवर्ल्ड डॉन विकास सिंह बिहार के बहुचर्चित बाहुबली विधायक का खास है तथा विगत ढाई दशक से अधिक समय से राजधानी पटना में विकास सिंह गिरोह की तूती बोलती है।कुख्यात डॉन विकास सिंह के श्री कृष्णा नगर स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने कल छापेमारी की।इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुआ कि वर्ष 2014 में बाढ़ के कुख्यात भोला सिंह तथा विकास सिंह ने मिलकर कोलकाता के दो व्यवसायी बंधुओं का अपहरण कर लिया था।लंबे समय तक जब दोनों के बारे में कोई जानकारी परिजनों को हासिल नहीं हुई।तो काफी तीखे विरोध के बाद मामले को सीबीआई जांच के लिए भेज दिया गया।सीबीआई ने लगभग 12 वर्ष पुराने इस मामले को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सबूत के तलाश में विकास सिंह के आवास में छापेमारी की।मिली सूचना के मुताबिक यह छापामारी लगभग 6 घंटे तक चली थी। इस दौरान किसी प्रकार के आपत्तिजनक वस्तु के बरामद की सूचना नहीं है। हालांकि सीबीआई की टीम ने कुख्यात के मोबाइल तथा कई दस्तावेज जांच के लिए जब्त कर लिए हैं।जांच के उपरांत ही सीबीआई टीम किसी नतीजे तक पहुंच सकती है। इसके पूर्व लगभग डेढ़ महीने पूर्व बीते 15 मई को सीबीआई ने बाढ़ अनुमंडल के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी भोला सिंह उर्फ गौतम कुमार उर्फ अमित शर्मा को गुजरात के सूरत में उसके छिपने के ठिकाने से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी सीबीआई द्वारा कोलकाता में दर्ज अपहरण के मामले संख्या आरसी 1(5)/2015 मामले के तहत की गई थी।यह मामला उच्च न्यायालय द्वारा संदर्भित है और कोलकाता के दो निवासियों के अपहरण से संबंधित है, जो 14 जुलाई 2014 से लापता हैं। इस मामले के अलावा, आरोपी भोला सिंह बिहार पुलिस द्वारा दर्ज 11 मामलों में वांछित है, जिनमें अपहरण, हत्या का प्रयास, हत्या तथा अवैध हथियार और विस्फोटक रखने से जुड़े अपराध शामिल थे।

फर्जी पहचान बनाकर सूरत में छिपा था आरोपी
आरोपी भोला सिंह वर्ष 2015 में जांच शुरू होने के बाद से फरार था और ‘अमित शर्मा’ नाम से फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग करते हुए सूरत में छिपा हुआ था। सीबीआई ने उसके ठिकाने की पहचान के आधार पर सुनियोजित अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक विकास सिंह तथा भोला सिंह पटना के बेउर जेल में बंद रहकर राजधानी पटना में अपने गिरोह को चलाते थे।बिहार के एक बहुचर्चित बाहुबली विधायक के लिए दोनों ने कई बड़े घटनाओं को अंजाम दिलवाया था।बाद के दिनों में विकास सिंह तथा भोला सिंह के बीच संबंध बिगड़ गए तथा विकास सिंह ने अपनी राह अलग कर ली थी।बीते दिनों विधानसभा चुनाव के उपरांत भोला सिंह के संबंध जब वापस बहुचर्चित बाहुबली विधायक के साथ ठीक-ठाक हो गए।तो पुनः विकास सिंह तथा भोला सिंह के सुलह चर्चे अंडरवर्ल्ड के गलियारों में होने लगे।

