राम नवमी पर हिंदू पुत्र संगठन ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, हजारों की संख्या में सनातनी युवा हुए शामिल

  • जय श्रीराम के नारों से गूंजा माहौल, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

पटना। राम नवमी के अवसर पर हिंदू पुत्र संगठन द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जो पटना की सड़कों पर आकर्षक और उत्साहपूर्ण माहौल में निकाली गई। यह शोभा यात्रा रूपसपुर भट्टा से शुरू हुई, जहां वेद विद्यालय के बटुक बालकों ने विधिवत मंत्रोचारण के साथ पूजा के उपरांत यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णन और कई गणमान्य अतिथियों ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम की खूबसूरत और आकर्षक प्रतिमा, रथों पर सवार बालों द्वारा श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि के रूप में सजाए गए थे। ढोल नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में सनातनी युवा हाथों में ध्वज लिए जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। इस यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट कर रहे थे। झारखंडी बैंड ने भी इस यात्रा में अपनी प्रस्तुति दी, जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शोभा यात्रा रूपसपुर भट्टा से राजवंशी नगर होते हुए पटना महावीर मंदिर पहुंची और अंत में श्री राम चौक पर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप, समाजसेवी अभिमन्यु यादव, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक रजनीश तिवारी, संगठन के अंशु महतो, सूरज मिश्रा, अभिषेक कुमार, साहिल कुमार, रानू चौहान और हजारों की संख्या में युवा और महिलाएं मौजूद रहे।

You may have missed