November 1, 2025

मुंगेर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- सम्राट को जिताइए, पीएम इनको बहुत बड़ा आदमी बनाएंगे

  • राजनीति की चर्चाओं का बाजार गर्म, सीएम बनाने की तलाश में बीजेपी, गृहमंत्री ने किया बड़ा इशारा

मुंगेर/पटना। मुंगेर में गुरुवार अमित शाह ने सभा की। उन्होंने कहा, मुंगेर से बीजेपी के कैंडिडेट सम्राट चौधरी को जिताइए। मोदी जी इन्हें बहुत बड़ा आदमी बनाएंगे। शाह ने आगे कहा, कहा जाता है कि मुंगेर में सीता माता ने छठ पूजा की थी। देश-दुनिया में लोगों ने छठ पूजा की। कल राहुल बाबा आए थे उन्हें ये सब नहीं पता कैसे पता होगा उनका ननिहाल इटली में है। वो कह रहे हैं छठ मइया की पूजा की एक ड्रामा है। नौटंकी है। मोदी जी का आप अपमान करो तब तक तो ठीक है, लेकिन राहुल भइया आपने छठ मइया का अपमान किया है। बिहार की जनता अपना पर्चा जरूर दिखाएगी। कांग्रेस वालों ने जब-जब मोदी जी के लिए अपशब्द कहे तब-तब देश की जनता ने जवाब दिया है। राहुल बाबा की यात्रा में मोदी जी की मां को गाली दी। 2002 से 2025 तक का इतिहास है जब-जब मोदी का अपमान हुआ, कमल का फूल उतना ही खिला है। अमित शाह ने कहा कि, राहुल बाबा ने बिहार में आकर छठ मइया का अपमान किया है। बिहार के लोग इसका बदला लेंगे। राहुल बाबा छठ मइया को आप और आपकी माता जी नहीं समझ पाएंगी। आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की माता जी को अपमानित किया और आपने छठ मइया का अपमान किया है। ये बिहार है जब 14 तारीख को डब्बे खुलेंगे, दूर-दूर तक एनडीए होगा।
महिला, बुजुर्गों के युवाओं के लिए काम गिनवाए
1 करोड़ जीविका दीदियों के खातों में 10 हजार रुपए डाले गए। मैं उन्हें बता दूं यहां से रुकने वाला नहीं अब आपको 2 लाख तक का लोन लेने का काम एनडीए सरकार करने जा रही है। पटना में मेट्रो बन रहा है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 1 हजार रुपए प्रति माह मिल रहा है। बुजुर्गों की पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया।
राजद-कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया
राजद-कांग्रेस वालों ने राम मंदिर का विरोध किया। मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया। अब हम सीता जी का भव्य राम मंदिर बनाने जा रहे हैं। सीतामढ़ी से सीधे अयोध्या के लिए सीधे ट्रेन चलाने जा रहे हैं। राजद और कांग्रेस वालों ने कभी राम और सीता का सम्मान नहीं किया।
शाह बोले- लालू आएंगे तो जंगलराज भी आएगा
अमित शाह ने कहा कि अगर लालू जी वापस आए तो अपने साथ जंगलराज भी लाएंगे। नीतीश जी और मोदी जी पर कोई आरोप नहीं है।
शाह बोले- एक एक घुसपैठिए हमारी सरकार निकालेगी
राम मंदिर की तरह सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर बनने वाला है। मंदिर बनते ही सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच ट्रेन चलेगी। लालू-राहुल देश की संस्कृति का सम्मान नहीं करते हैं। राहुल-लालू कान खोलकर सुन लो, हम लोग एक एक घुसपैठिए को चुन चुनकर निकालेंगे।
अमित शाह ने लालू के घोटालों की लिस्ट गिनवाई
बिहार में लालू और राबड़ी ने भी बहुत काम किया है। मैं बताता हूं, चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, होटल बेचने का स्कैम, बाढ़ राहत घोटाला, आय से अधिक संपत्ति का घोटाला किसने किया। ये सब इन लोगों ने ही किया। छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां सुभानअल्लाह। लालू-राबड़ी ने जो किया सो किया इनके बड़े मियां राहुल गांधी ने भी करोड़ों के घोटाले कर दिए।

You may have missed