January 17, 2026

01 मार्च को 20 हजार से ज्यादा महिला जदयू की कार्यकर्त्ता होंगी शामिल

पटना। आगामी 1 मार्च को गांधी मैदान में होने वाले विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर महिला जदयू के कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह शामिल हुये। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बिहार में लाये गए शराबबंदी कानून से महिलाओं को बहुत फायदा हुआ है। महिलाओं के कहने पर ही बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किया गया। जदयू की महिलाएं हर घर में जाकर लोगों से मिल इसके लाभ को बतायें कि इसका सबसे ज्यादा फायदा भी महिलाओं को ही हुआ है। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम किये हैं। जिसका परिणाम प्रदेश के कोने-कोने में नजर आ रहा है।
वहीं बैठक में श्वेता विश्वास ने कहा कि 01 मार्च को पटना के गांधी मैदान में 20 हजार से ज्यादा महिला जदयू की कार्यकर्त्ता शामिल होंगी। बिहार के हर वर्ग की महिलाओं को जदयू में आस्था है, इसलिए महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिला जदयू हर बूथ पर बूथ सखी बनाएगी। उक्त सम्मेलन के बाद महिला जदयू पूरे प्रदेश में रोड शो का आयोजन करेगी, जो देश में आधी आबादी का पहला रोड शो होगा। इस अवसर पर माधवी सिंह, राशि खत्री, वीणा यादव, सुधा गुप्ता, रेणु कुशवाहा, मोनिका सिंह, संगीता यादव एवं पूनम झा ने भी अपने विचार रखे।

You may have missed