दीघा अधिग्रहित जमीन मामला:- बड़ी सभा में बिट्टू सिंह ने किया वादा-1024.52 एकड़ के निवासियों के मनोनुकूल ही समस्या का होगा समाधान

पटना.दीघा थाना नंबर एक के 1024.52 एकड़ में वर्षों से बसे हुए राजीव नगर, केसरी नगर, जयप्रकाश नगर, नेपाली नगर इत्यादि दर्जनों मोहल्ले के सैकड़ो निवासियों ने अपनी पुरानी मांगो को लेकर दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में आज राजीव नगर, रोड नंबर 17A स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास महादेव पथ स्थित रिंग्स एंड रोजेज मैरिज हॉल में एक आम सभा की गई। इस आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं पटना नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही । इन्होंने यहां के 1024.52 एकड़ में बसे निवासियों की मांग की जोरदार ढंग से वकालत की और आश्वस्थ किया की 1024.52 एकड़ के निवासियों के मनोनुकूल ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष लाल टुना झा ने कहा कि दीघा मामला का भी हल भागवत नगर के आधार पर टोकन मणी देकर पूर्ण स्वामित्व प्रदान किया जाय। संघर्ष समिति के महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यहां के निवासी किसानों से समयानुसार उचित कीमत का भुगतान कर जमीन खरीदा है तब मकान बनाया है। 1024.52 एकड़ में जितनी भूमि पर मकान बने हैं।उस रकबा के मुआवजे का भुगतान आवास बोर्ड को नहीं करना है। इन्होंने भी टोकन मनी लेकर मकान एवं भूखंड की बंदोबस्ती करने की मांग की । सभा में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र चौहान ने भी टोकन मनी लेकर पूर्ण स्वामित्व की मांग की।संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता सन्तोष चौधरी ने सभा मे एलान किया की सरकार अगर भारी शुल्क लेकर कोई प्रस्ताव लाएगी तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा । संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर, राधे सिंह, कालीचरण बैठा,  अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, दुर्गा दुर्गानंद झा वकील, वकील कालीकांत झा, वकील  विनोद मिश्रा, उमाशंकर तिवारी,  मनोज आचार्या, राम मनोहर झा ने टोकन मनी लेकर पूर्ण स्वामित्व के आधार पर बंदोबस्ती की मांग की । इस आम सभा का संचालन संघर्ष समिति के युवा अध्यक्ष राकेश कुमार मंटू ने किया । बैठक में उपस्थित श्री अमरिंदर सिंह गोलू सिंह संजय केशरी, राजीव सिंह, सतेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अभिभावक गण एवं युवा साथी इस आम सभा की बैठक में शामिल हुए और उन्होंने अपने-अपने सुझाव देने का कार्य किया ।

You may have missed