इंटर परीक्षा के कारण 10 को होने वाला धरना प्रदर्शन अब 15 फरवरी को: इमारत शरिया

फुलवारी शरीफ। इमारत शरिया के कार्यवाहक सचिव मौलाना मोहम्मद शिब्ली कासमी ने अपने एक वक्तव्य में सूचना दी है कि बिहार की एनडीए विरोधी राजनैतिक दलों की सहमति से 10 फरवरी को सभी जिला मुख्यालय में सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन अब उक्त कार्यक्रम को इंटर परीक्षा के कारण स्थगित कर दिया गया है ताकि विद्यार्थियों को परीक्षास्थल तक आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अब यह धरना प्रदर्शन 15 फरवरी को सुबह 10 से संध्या 04 बजे तक होगा। मौलाना कासमी ने बिहार की समस्त जनता से इस धरने को सफल बनाने का आह्वान किया है। ज्ञात हो कि बिहार में सेकुलर पार्टियों के तालमेल से सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी विरोधी आंदोलन संगठित रूप में चल रहा है एवं आगे भी आपसी सहयोग से इस आंदोलन को प्रभावशाली एवं लाभदायक बनाने का क्रम जारी रहेगा।

You may have missed