पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना
भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश में आर्थिक सुधारों के जनक थे। उन्होंने ने देश को नई दिशा देने का काम किया है, उनके द्वारा किये गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों, शुभचिंतकों और चाहने वालों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। राजद प्रवक्ता ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने गाँव, गरीबों और देशहित में ऐतिहासिक काम किए। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार में रहते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार प्रदेश के लिए कई रेल कारखाना दिए। बिहार को बिना किसी भेदभाव का बिहार के उत्थान के लिए, चौहमुखी विकास के लिए मदद की। जिसे सदैव याद रखा जायेगा।


