कैमूर में पत्नी को पति ने गला दबाकर मार डाला, शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के राधा खांड़ गांव के सिवान में पति ने अपनी पत्नी को घर से बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भभुआ डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी निशानदेही पर मृतका के शव को राधा खांड़ गांव के सिवान से बरामद कर लिया। दोनों से एक नौ माह का बेटा भी है, बताया गया कि दोनों ने 2 साल पहले प्रेम-प्रसंग में शादी किया था। मृतका की पहचान कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव निवासी अभिनंदन दुबे की पत्नी पूनम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता राम इकबाल बिंद ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 2 साल पहले भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव के रहने वाले मनोज दुबे के पुत्र अभिनंदन दुबे से हुई थी। दोनों से 9 महीने का बच्चा भी है। लेकिन ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया है। जब हमे घटना की जानकारी हुई तो हम सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुए हैं। यहां पर मेरे बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया से गला दबाकर हत्या होने का प्रतीत होती है। आगे पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
