पत्नी की गर्दन काट और सिर हाथ में लेकर सड़क पर निकला पति, नजारा देख सहम गए लोग
CENTRAL DESK : यूपी के बाराबंकी में शनिवार को दिल दहलाने वाला घटना हुआ है। जिसे देखकर हर कोई सहम गया। बता दें दोपहर एक दंपति के बीच हुए विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया कि आक्रोशित पति ने सरेआम हसिया से पत्नी की गर्दन ही उतार दी। उसके बाद हाथ में कटा सिर लेकर आरोपित पति थाने की ओर निकल पड़ा। लगभग डेढ़ किमी तक पहुंचते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कटे सिर के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं सड़क पर हाथ में कटे सिर लेकर पैदल चले रहे व्यक्ति को देखकर हर कोई सहम गया।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी अखिलेश रावत की शादी तीन वर्ष पहले सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पाराकुआ निवासी गोविंद रावत की पुत्री रंजना के साथ हुआ था। करीब डेढ़ माह पूर्व रंजना की तीन माह की पुत्री बीमारी से मर गई थी। घटना के बाद से रंजना मायके में रहने लगी। चार दिन पहले ही रंजना को विदा कराकर अखिलेश लाया था। शनिवार की दोपहर करीब पौने दो बजे अखिलेश और रंजना (25) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अखिलेश पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर बरामदे में लाया और उसे पटक कर हसिया से गला रेत दिया। यही नहीं ताबड़तोड़ वारकर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर के बाल पकड़कर थाने की ओर चल दिया। करीब आधे घंटे बाद जब अखिलेश डेढ़ किमी दूर जा चुका था तो पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने एएसपी आरएस गौतम ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपित से वार्ता की और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पीएम के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद अखिलेश सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि जो तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
देखकर हर कोई सहम गया
हाथ में कटा सिर लेकर जा रहे अखिलेश को राह चलते जो देखा सहम गया। तमाम लोग वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे, लेकिन उसे टोकने अथवा रोकने का साहस किसी में नहीं हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और कादिरपुर गांव के पास आरोपित को दबोच लिया। तमाशबीन बने ग्रामीण दहशत में नजारा देखते रहे। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई।


