गणतंत्र दिवस पर बोले मदन मोहन, लोकतंत्र एवं संविधान पर गंभीर खतरा हो गया है उत्पन्न

पटना। 71वां गणतंत्र दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने सदाकत आश्रम स्थित उद्यान में राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं कांग्रेस सेवादल के जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर डॉ. झा ने उपस्थित कांग्रेस सेवा दल के जवानों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस लोकतंत्र एवं संविधान को हमारे पुरूखों ने निर्माण किया, उसपर वर्तमान भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। डॉ. झा ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि कांग्रेस के हमारे पुरूखों द्वारा निर्मित लोकतंत्र एवं संविधान को बनाये रखने के लिये हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को आठ भाषाओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पढ़ा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री विश्व मोहन शर्मा, डॉ. खालिद रसीद सबा, डॉ. ज्योति, रामप्रीत पासवान, नरेन्द्र कुमार, विधायक डॉ. शकील अहमद खान, विनय वर्मा, बंटी चौधरी, अमित कुमार टुन्ना, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. हरखू झा, प्रमोद कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी, लाल बाबू लाल, प्रवक्ता प्रो. उमा कान्त सिंह, राजेश राठौड़, अनिता यादव, जया मिश्रा, फनीश सिंह, रीता सिंह, राजकुमार राजन, शशिकान्त तिवारी, मो. शाहनबाज, अजित सिंह, निरंजन कुमार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में आये नरकटियागंज के एक दर्जन से अधिक नेताओं को सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से आये सागर श्रीवास्तव एवं रंजन कुमार तुफानी एवं जदयू से आये अमित दूबे प्रमुख हैं।

You may have missed