September 17, 2025

पटना में प्रचंड गर्मी का कहर; जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकले, बच्चों का रखें खास ध्यान

  • मौसम विभाग का अलर्ट, डॉक्टर बोले- भरपूर मात्रा में पानी पिए, शरीर को डिहाइड्रेट न होने दे

पटना। पटना समेत पूरे बिहार में इस समय प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। गर्मी को लेकर लगातार मौसम विभाग लोगों को सावधान कर रहा है। लोगों को यह अपील की जा रही है कि दोपहर के समय ज्यादा से ज्यादा समय अपने घरों में रहे। बेवजह हो सके तो बाहर न निकले। मौसम विभाग के अनुसार 3 मई  से 4 मई के बीच बिहार के तापमान में वृद्धि होगी।  इस दौरान आसमान साफ रहेगा, पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 6 से 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहा। राज्य में तीन मई तक अधिकतम तापमान में कमी आएगी। नमी युक्त हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।  मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भागलपुर और पूर्णिया भीषण गर्मी की चपेट में रहे। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वाल्मीकिनगर, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, कटिहार व नवादा में लू चली।  ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई के बाद प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा। विक्षोभ की मजबूती के चलते इसका कुछ प्रभाव  बिहार पर भी पड़ सकता है। यानी तीन मई से बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकता है। आने वाले दिनो में पारा में गिरावट दर्ज की जा सकती है।  6मई के बाद 41 से 43 डिग्री तक पारा जाने की संभावना है। वही गर्मी को लेकर आईजीआईएमएस के डॉ ने बताया कि गर्मी में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। दिन में बहुत जरुरी कान न हो तो  घरों से बाहर नहीं निकलें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं। शरीर को डी हाइड्रेट नहीं होने दें। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें

You may have missed