September 13, 2026

PATNA : मसौढ़ी में ऑटो चालकों से रंगदारी मामले के आरोपी को पुलिस किया गिरफ्तार

पटना। मसौढ़ी के स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेशन के निकट ऑटो चालकों से जबरन वसूली के आरोप में थाना मसौढ़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पिस्तौल के बल पर जबरन रंगदारी वसूली करने का मुकदमा दर्ज कर गया था।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बिलंदचक गांव निवासी प्रेम नारायण सिंह ऑटो चलाकर अपना गुजारा करते हैं।उन्होंने थाना में शिकायत की है कि सरवा गांव निवासी बैजू पांडेय के पुत्र रौशन पांडेय उर्फ बाबा नामक व्यक्ति ऑटो चालकों से पिस्तौल का भय दिखाकर अवैध रंगदारी की वसूली कर रहा था,रुपये देने से इनकार करने पर मारपीट पर उतारू हो गया,पीड़ित व्यक्ति के दिए गए आवेदन पर पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ली है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed